रिपोर्टर कुलदीप सिंह ठाकुर

राजनांदगाँव, 10 मई – आज राजनांदगाँव में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राजपूत समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं झांकियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं शामिल हुए।


शोभायात्रा में समाज के प्रमुख जन प्रतिनिधियों में संजय बहादुर सिंह, गोल्डी भदौरिया, कपिल सिंह चौहान, संतोष सिंह राजपूत, मुंगेली से चंदन सिंह जी एवं अनिल सिंह राजपूत जी कुलदीप सिंह  मीडिया से विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों महिलाओं के साथ हजारों की संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


शहर के प्रमुख मार्गों से निकली इस शोभायात्रा में महाराणा प्रताप जी के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। पूरे आयोजन में देशभक्ति, स्वाभिमान और संस्कृति की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने युवाओं को महाराणा प्रताप जी के साहस, बलिदान एवं देशप्रेम से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

jitendra porte

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *