बिलासपुर: गुरुवार को महामाया चौक के पास अरपा नदी पुल पर एक यात्री बस खराब हो गई, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। घटना की सूचना तत्काल प्रधान आरक्षक नीलचंद खांडेकर ने कंट्रोल रूम को दी।
जानकारी मिलते ही बिलासपुर के एडिशनल एसपी राम गोपाल करियारे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्कालिक निर्णय लेते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बस को धक्का देकर सड़क के किनारे हटवाया, जिससे यातायात व्यवस्था पुनः सुचारू हो सकी।
एडिशनल एसपी करियारे ने मौके पर मौजूद नागरिकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय लेन अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा हेतु सतत रूप से तत्पर है।
रिपोर्टर कुलदीप सिंह ठाकुर.