वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे बोदरी नगर के वासियों के लिए राहत की खबर
अब घर-घर स्वच्छ जल की आपूर्ति जल्द से जल्द शुरू होने जा रहा है।
अमृत मिशन योजना के अंतर्गत क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगभग पूर्णता की राह पर है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती भारती साहू ने बताया कि दिसंबर माह से टेस्टिंग प्रारंभ की जाएगी तथा मार्च 2026 से नियमित रूप से नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रशासन के सहयोग से अमृत मिशन के तहत किया जा रहे कार्य बोदरी नगर के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। स्वच्छ जल की समस्या से जूझ रहे नगर वासियों को अब स्थायी राहत मिलेगी।
सरकार के सहयोग और स्थानीय निकाय की सक्रियता से यह योजना शीघ्र ही पूरी होगी जिससे हर एक परिवार को स्वच्छ जल की सुविधा मिल सकेगी।