
बिलासपुर…….. शराब दुकानों को बंद करने का समय रात 10 बजे तय है लेकिन कुछ दुकानों में बंद होने के बाद भी शराब मिल जाती है बस 50,100 एक्स्ट्रा देना पड़ता है। शटर बंद कर शराब बेची जाती है। इसके लिए शटर में कुछ जगह छोड़ी गई है जहाँ से शराब अंदर से बाहर बेची जाती है, बस इसके लिए आपको ज्यादा दाम देना पड़ता है,120 की शराब आपको 170 की मिलेगी और 200 की शराब 250 में। पहले से ही स्कैन करके शराब रख ली जाती है ताकि बंद होने के बाद अतिरिक्त दाम में इसे बेचा जा सके और ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके वहीं दूसरी तरफ आबकारी विभाग द्वारा रात में दुकानों की चेकिंग नहीं की जाती है यह चेकिंग तब ही होती है जब कोई शिकायत मिलती है। आबकारी अधिकारी दावा करते हैं कि अगर उनकी दुकान में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जाएगी तो उसे बख्शा नही जाएगा। ताज्जुब की बात तो यह है की दुकानों में कैमरे लगे होने के बावजूद भी दुकान बंद होने के बाद किसी को भी शराब दी जा रही है।
हालांकि यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि शहर के कई बार में देर रात 1:00 बजे तक पार्सल सुविधा उपलब्ध रहती है। बार के निर्धारित रेट में भी डिस्काउंट करके शराब उपलब्ध कराई जाती है जबकि नियम अनुसार बार में शराब की पार्सल सुविधा नहीं दी जा सकती है और खासकर सील्ड पैक बोतल नहीं बेची जा सकती है।
कुछ ढाबो में भी अवैध तरीके से बैठाकर शराब पिलाई जाती है और यह सिलसिला रात भर चलता है फिर भी आबकारी विभाग आराम से चैन की नींद सोता है।
