
बिलासपुर। कृषि यंत्री कार्यालय, बिलासपुर (सरगुजा संभाग) में जन सूचना अधिकारी श्री जोगेंद्र लाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया गया किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों की खरीदी पर मिलने वाली सब्सिडी, ऋण सहायता एवं अन्य सुविधाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है।

श्री लाल ने कहा कि सरकार की नई योजनाओं जैसे “मुख्यमंत्री किसान योजना”, “प्रधानमंत्री कृषि यंत्र योजना” आदि के साथ-साथ पुरानी योजनाएं जैसे ड्रिप इरिगेशन, पॉवर टिलर, थ्रेसर एवं मल्टी क्रॉप प्लांटर जैसी योजनाएं अभी भी सक्रिय हैं और किसान इनका लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने फार्म भरने की प्रक्रिया को भी सरल शब्दों में समझाया। इच्छुक किसान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से या कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद पात्र किसानों को यंत्र खरीद पर 40% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है।
श्री जोगेंद्र लाल ने सभी प्रदेशवासियों से और किसानों से अपील की कि वे समय पर आवेदन करें और कृषि यंत्रीकरण का लाभ उठाकर अपनी खेती को उन्नत बनाएं।