
बिलासपुर। शहर के मुख्य चौराहे नेहरू चौक में आज यातायात दिवस के अवसर पर सख्त व्यवस्था देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के आदेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम गोपाल के दिशा-निर्देश में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया गया।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरक्षक नाहिद हुसैन और ओंकारेश्वर कश्यप ने नो पार्किंग क्षेत्र की निगरानी करते हुए यातायात व्यवस्था को संभाला। विशेष रूप से सिटी एरिया में रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। नियम तोड़ने वालों का मौके पर ही ₹2000 का चालान काटा गया और उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए लगातार समझाइश दी गई।
बिलासपुर पुलिस की यह सक्रियता आम नागरिकों में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। लाउडहैलर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को नियमों के पालन के लिए सचेत किया जा रहा था। इसके बावजूद जो वाहन चालक बार-बार रॉन्ग साइड से आते पाए गए, उनका ₹2000 का चालान काटा गया।