
नगर निगम को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
पार्षद सुनील ने निजी JCB से करवाई नाले की सफाई
बिलासपुर – शहर के वार्ड नंबर 49, बी. आर. यादव नगर में नाला जाम होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाले की सफाई नहीं होने की वजह से बारिश का पानी कई घरों में घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
स्थानीय रहवासियों ने बताया कि नगर निगम को कई बार सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगर निगम की लापरवाही के कारण लोगों को अपने ही घरों में पानी के बीच रहना पड़ रहा है जिससे लोगों में गंभीर बीमारी होने की आशंका जताई जा रही है। और और भय का माहौल बना हुआ है।
स्थिति को बिगड़ता देख वार्ड पार्षद श्री सुनील ने स्वतः पहल करते हुए अपने निजी खर्चे पर JCB मशीन मंगवाई और नाले की सफाई करवाई।
स्थानीय लोगों ने पार्षद के प्रयासों की सराहना करते हुए नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग की है, जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो।
नगर निगम इस ओर ध्यान देती है कि नहीं देखने वाली बात है।