
“”जल संकट,,, देवरी खुर्द निवासी परेशान,,,
बिलासपुर – अटल निवास देवरी खुर्द, वार्ड नंबर 43 के नागरिक पिछले कई वर्षों से पानी की भीषण किल्लत झेल रहे हैं। हालत यह है कि 15-20 दिनों में टैंकर कभी- कभार आता है। लोग बूँद-बूँद पानी को मोहताज हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसरों और जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।
ऑपरेटर की मनमानी चरम पर: बूटापारा हाउसिंग बोर्ड के ऑपरेटर जहां समय पर पानी चालू और बंद करते हैं, वहीं देवरी खुर्द कॉलोनी में ऑपरेटर खुद को कानून से ऊपर समझता है। कभी भी पानी बंद, कभी भी चालू – कोई समय तय नहीं! जब लोग पूछते हैं, तो जवाब मिलता है – “टंकी भर रहा हूं, तीन-चार घंटे लगेंगे!” लेकिन यहां टाइमिंग नहीं, सिर्फ मनमानी चलती है। पानी के लिए लोगों की त्रासदी:टैंकर का पानी चार-पांच दिन तक बचाकर पीना पड़ता है।बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी, घर के सारे काम ठप। और ऐसे कई गंभीर समस्याओं से जूझते नजर आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं।लोग 1 किलोमीटर दूर तक पानी लाने को मजबूर हैं।आवेदन, शिकायतें और प्रतीक्षा – लेकिन जवाब नहीं:8 सालों से यह समस्या हर साल गर्मी में विकराल रूप लेती है।
कई बार पार्षद और ज़ोन कमिश्नर को आवेदन दिए गए, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं। पानी टैक्स हर महीने भरा जाता है, लेकिन पानी नसीब नहीं। जनता का सीधा आरोप:- हमने थक हार कर शिकायत करना छोड़ दिया है।
क्या नगर निगम सो रहा है? क्या शासन- प्रशासन का वादा सिर्फ चुनावी जुमला ?अब जनता चुप नहीं बैठेगी आवाज़ उठेगी, और जवाब माँगेगी – क्योंकि पानी हमारा हक है, कोई अहसान नहीं।