आदर्श दुर्गा उत्सव समिति  मना रही है 50वां स्वर्ण जयंती वर्ष

बिलासपुर :- सुभाष नगर गौड़पारा स्थित आदर्श दुर्गोत्सव समिति इस वर्ष अपनी आधी सदी की गौरवशाली यात्रा पूरी कर रही है। समिति का यह 50वां स्वर्ण जयंती वर्ष पूरे शहर और प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। इस ऐतिहासिक अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए समिति ने इस बार नवरात्र महोत्सव को पहले से भी अधिक भव्य,आकर्षक और ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित करने का संकल्प लिया है।


समिति अध्यक्ष जवाहर सराफ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार आयोजन सिर्फ आदर्श चौक तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि इसका विस्तार नदी तट रिवर व्यू रोड तक किया जा रहा है। यहाँ पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष पंडाल,झांकियाँ,सांस्कृतिक मंचन और आकर्षक शो की व्यवस्था होगी। हालांकि आदर्श चौक पर प्रतिमा स्थापना और पूजा-अर्चना की परंपरा पूर्ववत जारी रहेगी।

भक्ति और आस्था से सराबोर होगा पूरा शहर नवरात्र महोत्सव के दौरान शहर का वातावरण पूरी तरह भक्ति और आस्था में डूब जाएगा। विशाल पंडाल,महाकाय प्रतिमा,लेजर शो और चारधाम की झांकी जैसे आकर्षण न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं को भी अपनी ओर आकर्षित करेंग

भव्य पंडाल और विशाल प्रतिमा लगभग 25,000 वर्गफीट क्षेत्र में राजस्थान शैली का महलनुमा पंडाल,जिसे कोलकाता के नामचीन कलाकारों ने तैयार किया है।

25 फीट ऊँची और 45 फीट चौड़ी माँ दुर्गा की प्रतिमा,जो छत्तीसगढ़ में पहली बार स्थापित की जाएगी।

श्रद्धालुओं और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिदिन नदी तट पर 1 किमी क्षेत्र में अद्भुत लेजर और फाउंटेन शो का आयोजन होगा।

*सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम*

रामलीला का भव्य मंचन,जिसके बाद दशहरा पर्व पर रावण दहन होगा।

माँ अरपा की विशेष आरती 23 सितम्बर को सुप्रसिद्ध आचार्य पं.भारती जी द्वारा सम्पन्न की जाएगी।

चारधाम की झांकी उत्तराखंड के कारीगरों द्वारा निर्मित होगी,जो श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा का अनुभव कराएगी।

महिला गरबा 26 और 27 सितम्बर को पारंपरिक परिधानों में,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ हिस्सा लेंगी।


चुनरी यात्रा 22 सितम्बर को हरदेवलाल मंदिर से प्रारंभ होकर रिवर व्यू रोड तक निकाली जाएगी।

23 और 24 सितम्बर को सम्मान समारोह होगा,जिसमें समाजसेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

*मनोरंजन और मेले की रौनक*

बच्चों और परिवारों के लिए मीना बाजार, झूले और मेला का आयोजन।

श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण बढ़ाने के लिए लकी ड्रा,जिसमें कार,मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक वाहन सहित सैकड़ों पुरस्कार शामिल होंगे।

*सुविधाएँ और विशेष व्यवस्था*

वृद्धाश्रम और विशेष बच्चों के लिए अलग से दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन और समिति द्वारा विशेष प्रबंधन किया जा रहा है।

*समिति की अपील – बनें इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी*

आदर्श दुर्गोत्सव समिति ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष का आयोजन सिर्फ भक्ति और उत्सव का नहीं, बल्कि पूरे समाज के एकता और सहयोग का प्रतीक होगा। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित दर्शन कराना और उन्हें एक अविस्मरणीय अनुभव देना है समिति अध्यक्ष जवाहर सराफ सहित समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के नागरिकों से अपील की है कि वे सहपरिवार इस स्वर्ण जयंती महोत्सव में शामिल होकर माँ शक्ति की भक्ति का लाभ उठाएँ और इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें।

jitendra porte

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *