7 मुख्य अभियंताओं के तबादले का आदेश…..

बिलासपुर……राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्रालय के आदेश अनुसार प्रमुख अभियंता कार्यालय नया रायपुर मे वास्तु विद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी  प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता

श्री आर. के.रात्रे की बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता के रूप में नवीन पदस्थापना की गई है।

सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री नागेश कुमार जयंत को दुर्गा परिक्षेत्र,ए.डी.बी परियोजनाओं के निर्देशक श्री पी.एम कश्यप को रायपुर परिक्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम.एल.उरांव को बस्तर परिक्षेत्र, और रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है।

राज्य शासन ने बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता जी आर रावटे को नया रायपुर में वास्तविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ में मुख्य अभियंता के रूप में प्रभार दिया गया।

लोक निर्माण विभाग ने दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री भोलाशंकर बघेल को सरगुजा परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है।

बिलासपुर परिक्षेत्र की मुख्य अभियंता श्री विजय सिंह कोरम को प्रमुख  अभियंता कार्यालय नया रायपुर में मुख्य अभियंता के रूप में पदस्थ किया गया है।

jitendra porte

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *