
*विद्युत कंपनी के वादाखिलाफी के विरोध में काली पट्टी लगाकर काम करेंगे कर्मचारी*
बिलासपुर….. संजय तिवारी की अध्यक्षता में दिनांक 28.09.2025 को कल्याण भवन तिफरा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की कार्यसमिति का विशेष बैठक की गई। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के 09 अक्टूबर के आंदोलन की कार्ययोजना तय करने एवं प्रथम और द्वितीय चरण के तहत ज्ञापन एवं प्रचार – प्रसार की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया।

विद्युत कंपनी प्रबंधन के द्वारा कर्मचारी हितों की महत्वपूर्ण मांग पुरानी पेंशन, संविदा नियमितीकरण को कई वर्षों से झूठे आश्वाशन देकर कोई सार्थक निर्णय नहीं लेने एवं वादाखिलाफी के विरोध में पूरे प्रदेश के विद्युत कर्मचारियों में भारी आक्रोश हैं। क्षेत्रीय पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि महासंघ के आंदोलन का कर्मचारियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और तृतीय चरण के तहत 01 से 08 अक्टूबर तक अपने कार्यक्षेत्र में काली पट्टी लगाकर काम करेंगे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों का मार्गदर्शन अखिल भारतीय मंत्री और उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ राधेश्याम जायसवाल के द्वारा किया गया, बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री नवरतन बरेठ के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन तेज प्रताप सिन्हा के द्वारा किया गया।