बिलासपुर में Narayana e-Techno School पर गंभीर आरोप…CBSE मान्यता से पहले ही वसूली
Narayana e-Techno School अब भी सवालों के घेरे में
बिलासपुर। शहर के निजी शिक्षा क्षेत्र में तेजी से उभरे Narayana e-Techno School ब गंभीर विवादों के घेरे में आ गया है। स्कूल की स्थापना को लगभग एक वर्ष ही हुआ है, लेकिन शुरुआत से ही इस पर मान्यता, फीस वसूली और शिक्षा अधिकार कानून के उल्लंघन जैसे आरोप लगते रहे हैं।
** CBSE मान्यता से पहले ही एडमिशन और वसूली का आरोप
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ने CBSE पैटर्न और ब्रांड का हवाला देकर एडमिशन लिया, जबकि उस समय स्कूल के पास औपचारिक CBSE मान्यता नहीं थी।
**सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि:
लगभग एक साल बाद ही CBSE मान्यता प्राप्त हुई,
जिसे स्वयं स्कूल प्रबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया।
**अभिभावकों का कहना है:
“अगर हमें पहले पता होता कि स्कूल को CBSE मान्यता नहीं है, तो हम अपने बच्चों का एडमिशन यहां नहीं कराते।”
इसका सीधा मतलब यह निकलता है कि
पूरे एक साल तक अभिभावकों से कथित रूप से भ्रामक जानकारी देकर लाखों रुपये वसूले गए।
** “CBSE के नाम पर वसूली” – वित्तीय अनियमितता की आशंका
आरोप यह भी है कि:
बिना वैध मान्यता के स्कूल संचालन किया गया
CBSE स्कूल के नाम पर मोटी फीस वसूली गई
सोसाइटी पंजीयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं
इससे दस्तावेजी हेरफेर और वित्तीय दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।
