सकरी में खुला बिजली विभाग का नया संभाग कार्यालय….


– तखतपुर-रतनपुर को राहत,सकरी बना बिजली समाधान का नया केंद्र…अब हर समस्या का त्वरित समाधान,

               ऐ. के. अम्बस्ट( मुख्य अभियंता)

बिलासपुर के सकरी में आज बिजली विभाग के संभाग स्तरीय कार्यपालन अभियंता कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। लंबे समय से क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही थीं, जिन्हें दूर करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मुंगेली से संचालित होने के कारण छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को दूर जाना पड़ता था। वहीं रतनपुर क्षेत्र का कनेक्शन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से जुड़ा होने के कारण वहां भी आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।इन्हीं दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए सकरी में यह नया संभाग कार्यालय शुरू किया गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। अब लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए दूसरे जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगेविधायकों ने कहा कि इस कार्यालय के शुरू होने से हजारों परिवारों और कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और बिजली व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा बेहतर होगी।यह पहल बिलासपुर में बिजली सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और राहत भरा कदम माना जा रहा है।

बाइट:- धरमजीत सिंह
       (विधायक तखतपुर)

बाइट:- सुशांत शुक्ला
        (विधायक बेलतरा)

बाइट:- अटल श्रीवास्तव
       (विधायक कोटा)

बाइट,, ऐ के अम्बस्ट
मुख्य अभियंता

बाइट:- के.एस जांगड़े
      (अधीक्षण अभियंता)

jitendra porte

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *